रीवा। कबाड़ी मुहल्ले में दो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, दो थानों की पुलिस ने बचाकर निकाला बाहर

खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले में दो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा गया। इसमें से एक पुलिसकर्मी सिविल लाइन थाना क्षेत्र तो दूसरा पुलिसकर्मी लाइन में पदस्थ बताया गया है। घटना शनिवार शाम की है। घटना वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शरद सिंह और लाइन में पदस्थ आरक्षक अतुल सिंह पुलिस की होली मनाने के बाद कबाड़ी मोहल्ले गए हुए थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने गाली गलौच करने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। और लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर मारा। और वीडियो भी बनाया। दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन स्थित पुलिस की होली में शामिल हुए थे। मारपीट का यह मामला इतना बढ़ा कि मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस को पहुंचना पड़ा। जहां पहुंचकर दोनों थाने की पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों को किसी कदर आक्रोशित लोगों से बचाकर बाहर निकाला।

वहीं दोनों थाने की पुलिस के आने के बाद भी लोग दोनों पुलिसकर्मियों पर झपटते हुए नजर आए। जानकारी के मुताबिक कबाड़ी मोहल्ला जहां पर यह घटना हुई है, वह कोरेक्स की अवैध तस्करी के लिए बदनाम है। कुछ दिनों पहले एडिशनल एसपी अनिल सोनकर भी प्रेस वार्ता के दौरान यही बात कहते हुए नजर आए थे कि कबाड़ी मोहल्ला अवैध नशे के लिए बदनाम है। आपको बता दें कबाड़ी मोहल्ले का आधा एरिया सिविल लाइन थाना क्षेत्र तो आधा एरिया कोतवाली क्षेत्र में आता है। जिस इलाके में सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मी गए थे, उस इलाके के लोगों का यह भी कहना है कि हमारा इलाका कोतवाली क्षेत्र में आता है तो फिर यहां सिविल लाइन थाना पुलिस क्यों आई थी।

पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आते ही एसपी विवेक सिंह ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जांच टीम का गठन भी किया है। जांच टीम सबसे पहले यह पता लगाएगी कि पुलिसकर्मी वहां पर क्यों गए और उनके साथ मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और उनके साथ मारपीट करने वाले लोग आखिर कौन है और कितने लोग हैं। इसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें