रीवा धुरेड़ी का पर्व और रमजान माह में पढ़ने वाले जुम्मे एक साथ पढ़ने पर जॉन के प्रभारी आईजी और संभाग आयुक्त ने पूरे संभाग में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं शांति समिति की बैठक फ्लैग मार्च के साथ-साथ फिक्स पिकेट पॉइंट, वाहनों की सघन चेकिंग, वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर हर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने की दिशा निर्देश जारी किए गए हैं पूरे शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी आईजी साकेत पांडे, संभाग आयुक्त बीएस जामोद सहित पूरे पुलिस प्रशासन ने शहर का चप्पे चप्पे का भ्रमण करते हुए शांति और सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की है,
फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी आईजी ने कहा कि होली हुड़दंगों से जुड़ा हुआ त्यौहार है इस त्यौहार को इस तरह से मनायें की सामाजिक मर्यादाएं और कानून का कहीं भी किसी भी परिस्थितियों में उल्लंघन ना हो, जो नियम कानून के तहत होली में हुड़दंग करेंगे उनका पुलिस और प्रशासन भी गले लगाकर स्वागत करेगा लेकिन अगर कोई नियम कानून को ताक में रखकर होली के त्यौहार में या जुम्मे की नमाज में शांति और सद्भावना को तार तार करने का प्रयास करेगा वह अंजाम भुगतने को तैयार रहे वही संभाग आयुक्त बीएस जामोद ने कहा कि होली के त्यौहार को आनंद के साथ मनाएं कहीं भी कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े इसके साथ ही होली के त्यौहार में प्राय नशे की अधिकता, सड़क दुर्घटना, सहित अन्य कारणों से अस्पताल पहुंचने वाले लोगों के लिए संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, जहां 24 घंटे चिकित्सकों के साथ-साथ विशेषज्ञों की टीम आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पहुंचने वाले मरीजों की निगरानी करेगी।






