पन्ना टाइगर रिजर्व में हिनौता के पास सोमवार की सुबह तीन बाघ शावकों ने एक वृद्ध महिला का शिकार किया। बताया जाता है कि यह महिला गांव की ही चार अन्य महिलाओं के साथ हिनौता बफर जोन से लगे कोर एरिया में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी।
इसी दौरान वो बाघ-शावकों के हमले का शिकार हो गई। इधर वन अमले में मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित हिनौता में रहने वाली 58 वर्षीय फूला बाई साहू गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ चारा काटने के लिए जंगल में गई थी। उनमें से एक फूला बाई पर तीन बाघ शावकों ने हमला बोल दिया। फूला की मौत के बाद भी बाघ शावक उसके शव को यहां से वहां घसीटते रहे। काफी मशक्कत के वन अमला उन शावकों को महिला के शव से दूर कर पाया।






