खबर मऊगंज जिले से है जहां के सिविल अस्पताल का विस्तार होने जा रहा है। अब 200 बिस्तर का जिला अस्पताल बनाया जाएगा, आने वाले कुछ ही दिन के अंदर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अस्पताल निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। जिसकी तैयारी प्रशासन द्वारा जोर शोर से की जा रही है।
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल की दो हेक्टेयर से अधिक जमीन के अंश भाग में कुछ लोगों द्वारा झुग्गी झोपड़ी एवं पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है। जिसे हटाने हेतु प्रशासन द्वारा वैधानिक रूप से नोटिस दी गई है उपरांत इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नही हटाया जा रहा, प्रशासन द्वारा पुनः 14 नवंबर को सात दिवस का अल्टिमेटम देकर सूचना जारी की गई थी। लेकिन नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद भी अभी तक अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसको लेकर प्रशासन ने विधि संगत अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया करने की तैयारी कर ली है।इस विषय को लेकर कलेक्टर मऊगंज द्वारा संबंधी सिविल अस्पताल मऊगंज के जमीन में जिन लोगों द्वारा आक्रमण किया गया है। उन सभी से अपील की गई है कि सभी अपनी सुविधा से आक्रमण हटा लेवे अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जावेगी।






