मऊगंज। शिक्षक ने छुट्टी के लिए,घोषित किया जिंदा छात्र को मृत, जानकारी रजिस्टर में भी की दर्ज

खबर मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र से है जहां से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छुट्टी लेने के लिए स्कूल में ही पढ़ने वाले कक्षा तीन के छात्र को मृत घोषित कर दिया, इतना ही नही शिक्षक ने बकायदा स्कूल के रजिस्टर में भी इसकी जानकारी दी, और उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात लिखकर स्कूल से चले गए, इधर इस बात की जानकारी जैसे ही छात्र के परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन बच्चे को सही सलामत देख उनकी सांस में सांस आई और उसी क्षण शिक्षक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई,

वहीं यह पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, यह पूरा मामला नईगढ़ी के शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय चिगरका टोला का है। जहां पदस्थ शिक्षक हीरालाल पटेल ने 27 नवंबर को स्कूल के रजिस्टर में एक जानकारी दर्ज की, शिक्षक ने रजिस्टर में लिखा कि मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक दोपहर 1 बजे जितेंद्र कोरी सन ऑफ राम सरोज कोरी का देहांत हो जाने के कारण मैं दाह संस्कार में जा रहा हूं। आगे लिखा कि जितेंद्र कोरी मेरे विद्यालय में कक्षा तीन का नियमित छात्र है। यह जानकारी जैसे ही छात्र के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उनका बेटा जीवित और पूरी तरह से स्वस्थ था परिजनो ने शिक्षक की इस करतूत की सजा दिलाने थाने पहुंच गए, और नईगढ़ी थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें