रीवा। लक्ष्मणबाग गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. इस मौके पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के ऐतिहासिक लक्ष्मण बाग स्थित गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना की.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ माताओं को कष्ट देने से प्राकृतिक आपदा आती है और उनकी सेवा करने से प्रकृति वरदान देती है.डिप्टी सीएम और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मण बाग गोशाला पहुंच कर पूरे विधि विधान से गोवर्धन पूजा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के विशेष निर्देश पर गोवर्धन पूजा का आयोजन पूरे प्रदेश में विधि विधान के अनुसार किया गया है। आज पूरे प्रदेश के साथ रीवा में भी गोवर्धन पूजा विधि-विधान और धूमधाम से मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें