रीवा। पेट्रोल भरवाने गए यूवकों से सेल्समैन ने की जातिसूचक टिप्पणी, गाली गलौच, मारपीट

खबर रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत के शाहपुर चौकी क्षेत्र से है। जहां गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे दो युवकों के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच सहित जान से मारने कि धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित युवकों ने सेमरिया थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित युवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी नई टूव्हीलर गाड़ी की पूजा करवाने बसामन मामा गए थे। और वापस लौटते समय शाहपुर में भारत पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे जहां सेल्स मैन बेटू शुक्ला द्वारा जातिसूचक टिप्पणी की गई। और विरोध करने पर अपने भाई सैलू शुक्ला सहित अन्य दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट की गई। और जान से मारने की धमकी दी गई पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराई है। जिस पर सेमरिया थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें