रीवा में खौफनाक डबल मर्डर! पत्नी के बाद 16 साल की बेटी भी मौत के घाट, आधी रात के फोन ने खोला खूनी राज

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद अपनी 16 वर्षीय बेटी की भी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रविशंकर मिश्रा ने बीती रात करीब एक बजे अपने भाई को फोन कर पत्नी सुनैना मिश्रा की हत्या किए जाने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने भाई को मौके पर बुलाया, लेकिन जब वह वहां नहीं पहुंचा तो आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी 16 वर्षीय बेटी खुशी मिश्रा की भी हत्या कर दी।

घर में रखे मूसर से हमला करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, वारदात में घर में रखे मूसर का इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

परिवार में छह बेटियां

बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार में कुल छह बेटियां हैं। कुछ बेटियां भोपाल में रहती हैं, जबकि एक देवतालाब और एक बेटी रीवा में विवाह के बाद रह रही है। 16 वर्षीय खुशी अपनी मां के साथ रहती थी। मां-बेटी की एक साथ हत्या की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जमीन विवाद और मानसिक स्थिति की बात सामने आई

आरोपी के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी जमीन को लेकर काफी परेशान था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात के पीछे कौन सा कारण था, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। एक ही घर में मां-बेटी की हत्या की इस वारदात ने रीवा के कोठी गांव को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें