सागर में वैलेंटाइन से पहले ‘लाठी पूजन’ से दहशत ! शिवसैनिकों की खुली धमकी – “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना”

मध्य प्रदेश के सागर में वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना के लाठी पूजन ने सियासी और सामाजिक पारा चढ़ा दिया है। पहलवान बब्बा मंदिर परिसर में शिवसैनिकों ने विधि-विधान से लाठियों का पूजन कर वैलेंटाइन संस्कृति के खिलाफ खुला ऐलान-ए-जंग कर दिया। नारों की गूंज और आक्रामक तेवरों ने शहर को साफ संदेश दे दिया-इस बार वैलेंटाइन पर सख्ती तय है।

तेल लगी लाठियां, कट्टर नारे-सीधी चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने लाठियों पर चमेली का तेल लगाते हुए नारे लगाए- “जहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना!” शिवसैनिकों का दावा है कि “पश्चिमी संस्कृति के नाम पर फैल रही अश्लीलता” अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

होटल-कैफे मालिकों को दो टूक संदेश

शिवसेना नेताओं ने होटल, कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों को चेताते हुए कहा कि वैलेंटाइन के नाम पर किसी भी आयोजन को खुली चुनौती दी जाएगी। उनका कहना है कि “संस्कारों के खिलाफ तमाशा” सागर में नहीं चलने दिया जाएगा।

आपत्तिजनक हालत में मिले तो शादी – कठोर बयान

शिवसैनिकों ने दावा किया कि वैलेंटाइन डे पर सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी-जोड़ों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे, यहां तक कि मौके पर शादी कराने जैसी बात भी कही गई। इन बयानों ने शहर में डर, बहस और तनाव-तीनों को हवा दे दी है।

पार्क-होटल-रेस्टोरेंट ‘रडार’ पर

 

शिवसेना का कहना है कि वैलेंटाइन डे के दिन शहर के

➡️ पार्क

➡️ होटल

➡️ रेस्टोरेंट

➡️ सार्वजनिक स्थल

उनकी कड़ी निगरानी में रहेंगे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें