शक्ति पंचांग कैलेंडर 2026 का भव्य विमोचन, श्री विष्णु धाम जबलपुर में 15वें अंक का लोकार्पण

संस्कारधानी जबलपुर स्थित श्री विष्णु धाम में शुभ चंद्रदर्शन दिवस के अवसर पर देश-विदेश में लोकप्रिय “मां शक्ति पंचांग कैलेंडर 2026” के पंद्रहवें अंक का भव्य विमोचन किया गया। पंचांग का लोकार्पण श्री विष्णु धाम के महंत, संत शिरोमणि स्वामी रामदास जी पुज्य गुरुदेव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

 

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇

🔴 रीवा: नेशनल हॉस्पिटल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, देर रात हंगामा

 

इस अवसर पर स्वामी रामदास जी पुज्य गुरुदेव ने पंचांग के प्रकाशक एवं संपादक लेखराज मोटवानी ‘लेखू’ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां शक्ति पंचांग हिंदू तिथियों, पर्व-त्योहारों, संत-महात्माओं के वर्षी महोत्सव एवं अवतरण दिवसों की सटीक जानकारी देकर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने पंचांग के निरंतर प्रकाशन एवं उसके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

विमोचन समारोह के दौरान पुज्य गुरुदेव ने समस्त साध-संगत को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही प्रकाशक-संपादक लेखराज मोटवानी ‘लेखू’, राजकुमार टिलवानी, रहंदो मल हासवानी, भारत आहूजा, विकास मोटवानी सहित समस्त साध-संगत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में श्री स्वामी दयालदास सेवा मंडल, जबलपुर के सेवादारों की विशेष उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से भजन लाल खत्री, शंकर लाल खत्री, नारायण दास खत्री, श्याम लाल हिंदूजा, मनीष खत्री, जय कुमार वाधवानी, प्रकाश नागदेव, जयराम दास पंजवानी, मुकेश खत्री, माधवदास कुंदवानी एवं मनोहर चिमनानी (अम्बू भैया) शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि मां शक्ति पंचांग का प्रकाशन वर्ष 2010 से लगातार किया जा रहा है और वर्ष 2026 में इसका 15वां अंक प्रकाशित हुआ है। मल्टीकलर ऑफसेट प्रिंटिंग एवं हिंदू धर्म-संस्कृति से जुड़ी समग्र जानकारी के कारण यह पंचांग दिन-प्रतिदिन अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है।

वर्तमान में यह पंचांग मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी श्रद्धा और विश्वास के साथ पढ़ा जा रहा है।

                    लेखराज मोटवानी ‘लेखू’ की रिपोर्ट

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें