रीवा कल रात सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान मीडिया से सूचना मिली कि बांस घाट मोहल्ले में कुछ युवक एक अन्य युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी असामाजिक तत्व वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा फाइल तैयार की जा रही है।
एक आरोपी गिरफ्तार
इस मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में घायल हुए युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।






