सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुहरा के आधा दर्जन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है, हमलावर और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं जिनके बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है घटना की जानकारी देते हुए घायल प्रमोद सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की.
इस दौरान प्रमोद सिंह के साथ उनकी पत्नी ममता सिंह, भतीजा आशीष सिंह और अजीत सिंह घायल हो गए. जिनमें से तीन लोगों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्रमोद सिंह ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। कल रात करीब 1 बजे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट की,.






