मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ, गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां एक कार्यक्रम में डांस करने के बाद, जब 20 वर्षीय युवती अपने साथी के साथ लौट रही थी, उसी दौरान आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथी के साथ मारपीट करते हुए, उसे जंगल की तरफ ले गए, और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल यह पूरी घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात, सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत शीतूल गांव की है। गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर, बुधवार को बरहो संस्कार का कार्यक्रम था, इसके लिए सरई इलाके से आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इसमें अपनी बहन के साथ पीड़िता और अन्य युवती भी पहुंची थी, और यह प्रोग्राम देर रात तक चला। प्रोग्राम खत्म कर पीड़ित युवती एवं उनके अन्य साथी, अलग अलग बाईकों में लौट रहे थे। तभी कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया, और युवती को पकड़कर जंगल की तरफ ले गए।आधा दर्जन बदमाशों ने, ओवरटेक कर उनका रास्ता रोक लिया। उसके साथी ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। युवती को जबरन बाइक से उतारकर अपने साथ, सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। वहां आधा दर्जन बदमाशों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता गुरुवार की सुबह किसी तरह अपने घर पहुंची, और उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना बताई, इसके बाद वो अपनी बहन के साथ थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया, और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।






