टीचर का नन्ही छात्राओं से पैर दबवाते वीडियो आया सामने, शिकायत पर पैरेंट्स पर भड़कते नजर आई टीचर

 

सिवनी के शासकीय अनूसूचित जनजाति कन्या इंग्लिश मीडियम कन्या परिसर में एक महिला टीचर नन्ही-नन्ही छात्राओं से अपने पैर दबवा रही है।जिसका वीडियो कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सामने आए वीडियो में टीचर जमीन पर दरी बिछाकर बैठी नजर आ रही है। वहीं, स्कूल के बच्चे महिला टीचर के पैर दबाते दिख रहे हैं। वही दूसरे वीडियो में टीचर कुर्सी में बैठी नजर आ रही है,और छात्राएं टेबल के नीचे बैठकर पैर दबा रहे है।

जब छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावको को दी तो अभिभावकों ने महिला टीचर सुजाता मड़के से पूछा तो टीचर अभिभावकों पर भड़क गई और उक्त किसी भी घटना से निर्लज्जतापूर्वक इंकार कर दिया गया एवं अभिभावकों को कहते नजर आयी कि ज्यादा से ज्यादा प्रशासन मुझे यहां से कही और स्थानांतरित करेगा ऐसी चुनौती देती नजर आई। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में दोषी महिला टीचर पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें