नशे की लत के कारण समान थाने से लाइन हाजिर हुए आरक्षक अमित चौहान का एक और वीडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने नशेड़ी आरक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं,
बताया गया है कि बुधवार की अल सुबह आरक्षक अपने साथियों के साथ पुराने बस स्टैंड स्थित गुल्लन पान सेंटर पहुंचा था। जहां शराब के नशे में चूर आरक्षक ने खाकी को शर्मसार करते हुए दुकान संचालक के साथ वदसलूखी की, जिसका वीडियो बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने मामले में संज्ञान लेते हुए नशेड़ी आरक्षक को निलंबित कर दिया है।






