मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करती खबर सामने आई है। यहां चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के नाना ने बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले नाना ने मासूम को बहला फुसलाकर कमरे में बंद कर लिया, और बच्ची के साथ गलत काम करने लगा तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंच गए, और रोती बिलखती बच्ची को लेकर थाना पहुंचे, और शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन सौ छिहत्तर और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है।
|
|






