स्कूटी सवार पति पत्नी को तेज रफ्तार ऑटो ने मारी ठोकर, पत्नी की मौ#त पति की हालत गंभीर

मऊगंज जिले में स्कूटी सवार पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, हादसे में पत्नी की जहां मौत हो गई है, तो वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में हुआ जहां एक तेज रफ्तार आटो ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में मृत हुई महिला रीवा नगर परिषद के अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे की चचेरी बहन बताई जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि द्वारिका नगर निवासी गया प्रसाद पांडे अपनी पत्नी सत्यवती पांडे के साथ स्कूटी में सवार होकर दुलहरा गांव जा रहे थे। स्कूटी सवार पति-पत्नी जैसे ही लौर मोड़ के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी, जिसमें पति पत्नी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां पत्नी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पति गया प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें