जेवरात साफ करने के बहाने 6 लाख के जेवरात लेकर, बाइक सवार युवक फरार

खबर रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से है जहां चिकान टोला में बाइक सवार दो युवकों द्वारा ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। युवकों द्वारा जेवरात साफ करने के नाम पर तकरीबन 6 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के जेवरात पार कर दिए गए हैं। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में चिकान टोला निवासी रज्जो अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर तकरीबन एक बजे बाइक से आए दो युवकों ने बर्तन सहित जेवरात साफ करने की बात कही जिस पर रज्जो अंसारी ने उन्हें कुछ बर्तन दिए जिन्हें युवकों द्वारा साफ किया गया और उसके बाद महिला ने पहले पायल दी। और फिर सोने के अन्य जेवरात साफ करने के लिए दिए महिला ने बताया कि जब उसने सोने के जेवरात आरोपियों को दिए तो उनके द्वारा गर्म पानी लाने की बात कही गई। जिस के बाद व रसोई में गर्म पानी लेने चली गई और जब वापस आई तो जेवरात सहित दोनों युवक गायब थे जिसकी सूचना तत्काल सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों कि तलाश की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें