रीवा। दिन दहाड़े कार चालक ने बाइक सवार युवक का किया अपहरण

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को भरे बाजार से अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सोमवार शाम का है। पुलिस के मुताबिक बाइक और कार विपरीत दिशा से आ रही थी। और दोनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद कार चालक ने बाइक सवार की सरे राह जमकर धुनाई कर दी।

आवागमन हुआ बाधित

घटना से 15 मिनट तक लगातार सड़क में आवागमन प्रभावित रहा। जिसके बाद कार चालक ने बाइक सवार को रौब दिखाते हुए जमकर गालियां दी। इसके बाद बीच बाजार से उसका जबरन अपहरण कर उसे उठा ले गया। वारदात को जिस गाड़ी से अंजाम दिया गया है उसका नंबर MP17 CB0940 है।

गिड़गिड़ाता रह गया बाइक सवार

इस दौरान बाइक सवार कार चालक के सामने गिड़गिड़ाता रह गया। लेकिन डरा-धमका कर कार चालक उसका अपहरण करने में सफल हो गया। बाइक सवार को कार चालक युवक कहां लेकर गया और बाइक सवार किस हालत में है। अब तक इस बात का पता नही लग पाया है। जिस वक्त यह घटना घट रही थी। उसी वक्त किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया है।

युवक की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं पूरे मामले मे एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि एक कार चालक ने बाइक के साथ भिड़ंत होने के बाद बाइक सवार के साथ मारपीट की। और उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया है। वहीं अभी तक थाने में शिकायत नही मिली है। लेकिन सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू और उनकी टीम पता तलाश में जुटी हुई हैं। दोनों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। और मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें