रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुरी बांध में मृत महिला के अंतिम संस्कार पर गांव के दबंगों द्वारा रोक लगाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था उस स्थान को दबंग अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी बता रहे हैं जिसके बाद हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही चोरअहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और लोगों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पटवारी तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि स्थानीय प्रशासन मौके पर आकर उन्हें वह स्थान बताए जहां अंतिम संस्कार कि प्रक्रिया की जा सके और स्थान को शमशान घाट के रूप में निश्चित किया जाए। यदि ऐसा नही होता तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
|
|






