रीवा जिला शिक्षा विभाग में इन दिनों हड़कंप कि स्थिति निर्मित है। माध्यमिक शिक्षा में विज्ञान संकाय के शिक्षकों के अचानक स्थानांतरण की खबर से शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अचानक हो रहे इस परिवर्तन को लेकर दूसरी बार विज्ञान संकाय के शिक्षक उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से फरियाद करने पहुंचे थे। जहां उपमुख्यमंत्री के द्वारा शिक्षा मंत्री से चर्चा की गई है दरअसल शिक्षा विभाग के द्वारा विज्ञान संकाय के अतिशेष शिक्षकों के लिए स्थानांतरण के निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन रीवा जिले में इतने पद खाली नही है जहां उन्हें रखा जा सके विग्यान संकाय के अधीशेष शिक्षकों का कहना है कि इसमें काफी मात्रा में महिला शिक्षिकाएं हैं। और लगभग सभी पद सिंगरौली जिले में खाली हैं जहां उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है। ऐसे में अचानक वह अपने परिवार एवं बच्चों के साथ कैसे पहुंच सकते हैं इस समस्या को लेकर अतिशेष शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा उपमुख्यमंत्री के निवास पर दूसरी बार चर्चा की गई। जहां जिला शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि शिक्षा मंत्री से इस संबंध में चर्चा की गई है। और अप्रैल माह तक के लिए यह आदेश टाला जा सकता है वहीं अतिशेष शिक्षकों का कहना है कि इस सत्र में उनका स्थानांतरण ना किया जाए।
|
|






