मैहर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और बस की भीषण टक्कर में दस की मौत,पच्चीस घायल

मध्य प्रदेश के मैहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर यात्रियों से भरी एक बस हादसे की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 के करीब यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार आभा ट्रेवल्स की स्लीपर बस शनिवार रात 11 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। और राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। और तेज स्पीड होने के चलते बस की आधी चेसिस और बॉडी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद यात्री बस के अंदर फंस गए। जिन्हें जेसीबी और गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में बस की केबिन और आगे की सीटों पर बैठे यात्री हादसे की जद में आ गए। और घटनास्थल पर ही 6 यात्रियों की मौत हो गई। आनन-फानन में अन्य यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से देर रात अमरपाटन और मैहर की अस्पतालों में भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर अब 9 हो चुकी है। वहीं 23 यात्री इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें