सीधी जिले में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर गणेश विद्यालय के छात्रों द्वारा कलेक्टर परिसर पहुंच कर सफाई की गई 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा इसका आदेश शासन द्वारा किया गया है। आपको बता दें कि सीधी जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वही सीधी जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जिले को स्वच्छ बनाना हम सब जिम्मेदार नागरिक का महान कर्तव्य है। लेकिन जहां से यह नियम पारित किया गया है वहीं इसका असर कहीं भी नहीं दिख रहा है।
✍️सीधी ब्यूरो चीफ अमित गौतम






