रीवा। समोसा नही खाया तो छात्राओं को पीटा,मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेला संचालक को किया गिरफ्तार

खबर रीवा जिले से है जहां एक चाट समोसा दुकानदार द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसने समोसा नही खाने पर छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने चाट समोसा दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर कारवाई कर रही है।

सिरमौर चौराहे की घटना

दरअसल यह पूरी घटना शहर के सिरमौर चौराहा स्थित फ्लाई ओवर के नीचे की है। जहां समोसा चाट ठेला संचालक से छात्राओं के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां से चाट ठेला संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चारों लड़कियां चाट समोसा के ठेले में समोसा खाने के लिए गई थी। इस दौरान ठेला संचालक दूसरे ग्राहक से बात करने लगा तभी चारों लड़कियां दूसरे ठेले में जाकर समोसा खाने लगी जिस पर ठेला संचालक द्वारा छात्राओं से विवाद करते हुए कहा गया कि जो समोसा उन्होंने ऑर्डर किया था उसका नुकसान कौन देगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई छात्राओं का आरोप है कि ठेला संचालक ने पहले उन्हें गाली दी और जब एक लड़की ने उसे थप्पड़ मारा तो आरोपी ठेला संचालक के द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें