कोलकाता में लेडी डॉक्टर से हुए रेप और मर्डर कांड के विरोध में रीवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पूरे देश भर में हाहाकार मच गया है जिससे रीवा का श्याम शह मेडिकल कॉलेज भी अछूता नही रह गया। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी आज से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। चिकित्सकों ने कहा कि हम काम पर जाना चाहते हैं। लेकिन जब तक हमें सुरक्षा प्रदान नही की जाती तब तक हम काम नही करेंगे हड़ताल पर गए चिकित्सकों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता के आर्जीकर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ रेप और उसकी बेरहमी से हत्या के मामले में लीपापोती की जा रही है। श्याम शह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कहा कि हम इंसाफ के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन चिकित्सकों के साथ मारपीट और सबूत मिटाने जैसे कार्य यह बताते हैं कि महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के आरोपियों को सरकार बचाने में लगी हुई है।

देश प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर 

आपको बता दें घटना को लेकर देश सहित पूरे मध्य प्रदेश में भी चिकित्सक हड़ताल पर है रीवा के चिकित्सकों ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल में भी वही हालात है। जहां चिकित्सकों का सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

असामाजिक तत्वों का अड्डा

यह अस्पताल असामाजिक तत्वों और नसेड़ियों का अड्डा बन चुका है चिकित्सकों की मांग है कि चिकित्सकों के साथ हुई घटना के आरोपियों पर कारवाई की जाए और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें