Breking News। रीवा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दो आदतन अपराधियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

इस वक्त की बड़ी खबर रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है जहां सिटी कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें मुखबिर कि सूचना पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आदतन अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जिनके पास से रिवॉल्वर बंदूक व एक तलवार बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं जिनके खिलाफ रीवा के कई थानो में मामले दर्ज हैं। मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सम्राट होटल के पास आरोपियों को पकड़ा है। और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विकास दुबे और शिवम बरगाही बताया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें