रीवा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एवं जिला अस्पताल प्रबंधन के बीच आज डीन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अस्पताल के स्टाफ एवं पीएम किट की समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है श्यामशाह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा जिला अस्पताल को दो स्वीपर भी दिए गए हैं इसके साथ ही पीएम किट भी वितरित की गई।
मेडिकल कॉलेज पर दबाव होगा कम
इस दौरान श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने कहा कि जिला अस्पताल में पीएम कार्रवाई शुरू हो जाने के बाद मेडिकल कॉलेज से दबाव कम होगा और लोगों को पीएम के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बैठक में यह रहे शामिल
इस बैठक में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह, जिला अस्पताल से सिविल सर्जन डॉक्टर एमएल गुप्ता एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
शव परीक्षण गृह बनकर तैयार
बता दें कि कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में शव परीक्षण गृह पिछले 2 साल से बनकर तैयार है लेकिन पीएम किट और अन्य व्यवस्थाओं का रोना लगा रहता था। लेकिन अब जरूरत की चीजें उपलब्ध हो जाने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।






