बुजुर्ग पर उसके नाती ने ही किया जानलेवा हमला हुई मौत

रीवा जिले में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में घायल हुए बुजुर्ग कि आज रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र की है। जहां पुरानी रंजिश के चलते रिश्ते के नाती ने दादा पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जानलेवा हमले की शिकायत स्थानीय थाने में पहले ही दर्ज करा दी थी जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शव परिजनों को सौंपा

वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद संजय गांधी अस्पताल कि चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया है और संबंधित थाने को सूचना दी गई है।जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विवरण घटना का

घटना के संबंध में जियावन थाना क्षेत्र के कुरसा निवासी मृतक शिवरतन कोरी के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई को उसके पिता मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे तभी रास्ते में मिले महेंद्र कोरी ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौच करते हुए उन पर डंडे से हमला कर दिया हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोट आई थी जिसे सिंगरौली से उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह उनकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि हमलावर कोई और नही बल्कि रिश्ते का नाती है जिनसे मृतक और आरोपी के परिवार का जमीनी विवाद भी चल रहा था। फिलहाल अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा पीएम कराकर शिव परिजनो के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें