रीवा। थाने के मुंसी के अमर्यादित बोल। दहेज पीड़िता से दुर्व्यवहार। वीडियो वायरल। एसपी विवेक सिंह ने लिया एक्शन

पीड़ित मानव की सेवा के लिए पुलिस एक तरफ जहां अपने नैतिक कर्तव्यों के लिए जानी जाती है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग देशभक्ति व जनसेवा की शपथ लेकर वर्दी की गरिमा को अपने अनैतिक व अशिष्ट व्यवहार से तार-तार कर देते हैं।

मुंशी के अमर्यादित बोल

ऐसा ही एक मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें हो रही बातचीत के दौरान थाने में मुंशी के पद पर पदस्थ मसूद मोहम्मद ने मां बहन की गाली जैसे अमर्यादित शब्दों से महिला व उसके परिजनों को नवाजा है। जिसे शायद ही कोई महिला बर्दाश्त करेगी।

पुलिस की छवि को किया धूमिल

दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर आई पीड़ित महिला व उनके परिजनों से मुंशी मसूद मोहम्मद ने दुर्व्यवहार करते हुए न केवल पुलिस की छवि को धूमिल किया है। बल्कि सामाजिक मर्यादा का भी उल्लंघन किया है। इस तरह से व्यवहार करने वाले पुलिस वालों के ऊपर न केवल कार्रवाई होनी चाहिए बल्कि उन्हें सामाजिक मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन

वहीं थाने के अन्दर फरियादी से मुंसी को गाली गलौच करना भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सामान थाने में पदस्थ मुंसी लाइन अटैच करते हुए मामले में जांच करने के लिए आदेशित कर दिया हैं ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें