रीवा। पत्नी निकली मास्टर माइंड प्रेमी से पति पर चलवाई थी गोली। पुलिस ने किया खुलासा

रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेही मस्जिद के सामने विगत दिनों पूर्व एक गोली चलने की घटना हुई थी जिसमें केके कार बाजार का संचालक कादिर हुसैन हुसैन को गोली लगी थी। जिसे उपचार के मिनर्वा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। और पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जिसका पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है

पत्नी ने ही चलवाई थी गोली

रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने खुलासा करते हुए जानकारी दी कि कार बाजार संचालक फोर व्हीलर वाहन से घर जा रहा था। तभी उसको गोली हाथ मे लगी थी। जिसमें फिर पुलिस ने 307 जो पुरानी धारा है 109 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया था। और मामला विवेचना में लिया था। साइबर की और अन्य सपोर्टिंग टीम विश्वविद्यालय थाने की और बाकी थानों की टीम भी इसमें लग गई थी और कुछ फुटेज वगैरह भी मिले थे। वहीं फरियादी और उसके परिजनों के कथन लिए गए थे।जिसके आधार पर सूचना लगी कि कादिर हुसैन की पत्नी सकीना के द्वारा यह पूरा घटनाक्रम प्लान किया गया था।

दूसरी शादी का प्लान बना जंजाल

सकीना ने घोघर के रेहान नाम के अपराधी के साथ मिलकर इस प्रकार से हमला करके मर्डर करने का प्लान किया था। पुलिस पूंछताछ में सामने आया कि घायल संभवत:  दूसरी शादी करने जा रहा था जिससे सकीना और उसके बीच में विवाद हुआ और इसके बाद सकीना ने इस घटनाक्रम का प्लान किया रिहान और सकीना के बीच में भी कुछ संबंध थे और जिसकी वजह से रिहान से सकीना ने बोला था कि अगर उसको मार दोगे तो फिर उसके बाद वह उससे शादी कर लेगी। जिसकी वजह से यह पूरा घटनाक्रम प्लान किया गया था। घटना में शामिल सकीना उसके प्रेमी रेहान और अपचारी बालक जो वारदात में प्रयुक्त बाइक चला रहा था पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें