रीवा शहर में इन दिनों बाइकर्स गैंग के बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं और लगातार वारदात पर वारदात कर रहे हैं।
दंपत्ति को बनाया शिकार
ताजा मामला शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनंतपुर से सामने आया है जहां गुरु मार्केट के सामने बाइक सवार दंपत्ति को बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया इस दौरान बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
तीन संदिग्धों हिरासत में
पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूंछताछ की जा रही है।






