रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह पर एक परिवार पर धारदार हथियार लाठी डंडों से हमला कर दिया गया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जवा चाकघाट मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।
पुलिस पर पैसे के लेन देन का आरोप
परिजन जहां पुलिस पर आरोपियों से पैसे लेने का आरोप लगा रहे हैं वही आरोपियों कि गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जवा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजवार में दो माह पूर्व एक चोरी की घटना हुई थी चोरी के संदेह में बीते मंगलवार की शाम आरोपियों ने एक परिवार पर अचानक हमला कर दिया इस दौरान बीच बचाव करने आए राजेंद्र बसोर, गुलाब और राजा बंसल के साथ भी मारपीट की गई जिसमें राजू बसोर की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी नरेश बंसल, शिव प्रसाद बंसल, अर्जुन, भीम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।






