रीवा जिले में इन दिनो लगातार अपराधों में इजाफा हो रहा है आए दिन लूट हत्या आगजनी गोली कांड जैसी अनेकों अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं। इन सभी घटनाओं के साथ-साथ जिले में महिला अपराध से संबंधित घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं कहीं नवविवाहिता को जिंदा जला दिया जाता है। तो कहीं वह खुद मजबूर होकर जुल्म सहते सहते फांसी के फंदे में झूल जाती हैं या फिर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेती हैं।
पूरा मामला
आपको बता दे ऐसा ही एक ताजा मामला गढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां तकरीबन 3 महीने पहले युवती की शादी हुई थी और मायके पक्ष वालों ने जितनी समाहित थी उतना उन्होंने दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज के लिए लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। और गाड़ी कि मांग की जा रही थी।
परिजनो का आरोप
परिजनो का आरोप है कि पहले भी एक बार उनकी लड़की को मारने का प्रयास किया गया था। लेकिन बीते दिन प्रियंका के परिजनो को सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनो ने शक होने पर शव को संजय गांधी अस्पताल रीवा लाया। परिजनो का आरोप है कि प्रियंका के साथ मारपीट की गई है और जहर देकर मार दिया गया है। परिजनों द्वारा घटना की शिकायत संबंधित थाने में की गई है। जिसके बाद नवविवाहिता प्रियंका के शव का परीक्षण कराया जा रहा है।






