एसडीएम लिखें वाहन में घूसखोरी करते नजर आए लोग, विडियो हुआ वायरल, वरिष्ठ भाजपा नेता की गाड़ी से मांगे एक लाख रुपए

 

एसडीएम लिखें वाहन में घूसखोरी करते नजर आए लोग, विडियो हुआ वायरल, वरिष्ठ भाजपा नेता की गाड़ी से मांगी एक लाख रुपए

रीवा जिले के जवा में एसडीएम के नेमप्लेट लिखे वाहन ने भाजपा नेता की गाड़ी से एक लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की और 24 घंटे गाड़ी खड़ी रही। जिसकी शिकायत वरिष्ठ भाजपा नेता माधव प्रसाद द्विवेदी ने एसडीएम से की जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

रात्रि में घूम रहे SDM के वाहन 

आश्चर्य कि बात है कि रात्रि में तहसीलदार एसडीएम की नेमप्लेट लगे वाहन घूमते रहते है। परन्तु वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं होती। वहीं लोगों का कहना की क्षेत्र में जमकर अवैध वसूली हो रहीं हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मिडिया में एक विडियो वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति भाजपा नेता की गाड़ी को रोक कर पैसे की मांग कर रहा है और खुद को पटवारी तहसीलदार और एसडीएम से उपर बता रहा है। वही भाजपा नेता माधव प्रसाद द्विवेदी ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए कहा की शासकीय वाहन में दलाल बैठाकर वसूली कर रहे हैं। उन वाहनों पर जिसमें तहसीलदार और एसडीएम लिखा है। और दिन रात वसूली कर रहे हैं परंतु वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।

एसडीएम ने जांच की बात कही

वहीं एसडीएम पीयूष भट्ट ने कहा कि शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा विडियो की जांच की जाएगी और कठोर करवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें