बजट 2024 पेश होने के बाद सोने को लेकर बड़ी खबर है जी हां हम बात कर रहे हैं सोने की जो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मार्केट में आए दिन देखा जाता था कि सोने का भाव लगातार आसमान छू रहा था। लेकिन विगत दिनों केंद्रीय मंत्री द्वारा बजट पास होने के बाद सोने में भारी गिरावट आई है।
सराफा व्यापारियों ने किया स्वागत
रीवा के व्यापारियों ने भी इसका स्वागत किया है। यही नहीं व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी फायदा होने वाला है।
सोना कैसे हुआ सस्ता?
आपको बता दे गोल्ड पर सबसे पहले बेसिक ड्यूटी 10% थी जिसको घटकर 5% कर दिया गया है। दोनों मिलकर जो ड्यूटी 15% थी उसको अब 6% कर दिया गया है। जिसमें गोल्ड यानी सोने के रेट पर केजी पर 5 लाख 90 हज़ार का फर्क पड़ेगा। मतलब प्रति 10 ग्राम सोना पिछले कई दिनों से 75 हज़ार 300 में सोना बिक रहा था। अब लगभग 71 हज़ार 300 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। मतलब यह खबर जनता के लिए सोने पर सुहागा मानी जा रही है।
कितने रुपए सस्ता हुआ सोना
आपको बता दे 10 ग्राम सोने में लगभग 4 हजार रुपए की कमी आई है। सोना कम होने पर रीवा के सर्राफा व्यापारियों ने भी खुशी जाहिर की है।






