प्रदेश के 5 लाख पेंशनरों की ज्वलंत लंबित मांगों को लेकर, प्रोग्रेशिव पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला रीवा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर, मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

प्रदेश सहित रीवा जिले में भी प्रदेश के 5 लाख पेंशनरों की ज्वलंत लंबित मांगों को लेकर प्रोग्रेशिव पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला रीवा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। और प्रदेश के 5 लाख उपेक्षित पेंशनर की प्रमुख मांगो का शीघ्र निराकरण करने कि मांग की है।

प्रमुख मांग

पेंशनर कि मांग है कि केन्द्र सरकार एवं अन्य राज्यो के पेंशनर कि तरह मध्य प्रदेश के पेंशनरों को भी 50 प्रतिशत की दर से मंहगाई राहत दी जाए जो अभी 46 प्रतिशत की दर से दी जा रही है और मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की धारा 49 अविलंब समाप्त की जाए साथ ही मध्यप्रदेश के पेंशनर्स के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना एवं स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने सहित अन्य प्रमुख मांगो का मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें