मध्य प्रदेश के रीवा में पिता पुत्र के विवाद में चली गोली, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आपसी विवाद के दौरान क्रोध में आए एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं अचानक घटी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

पूरा मामला

रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के बुढ़िया गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे पर बंदूक से फायर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता रजनीश सिंह और पुत्र रोशन सिंह के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि पिता का पारा सातवें असमान में चढ गया और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने ही बेटे पर गोली दाग दी। बंदूक से निकली गोली बेटे के पैर में जा धंसी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

गोली चलने की आवाज सुनकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें