गांव में स्वास्थ केन्द्र न होने पर गांव के ही पूर्व सैनिक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए शासन को दान दी निजी पट्टे की भूमि, कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर मांगी अनुमति

रीवा जिले के गंगेव जनपद अंतर्गत रामपुर गांव में ग्रामीणों के इलाज के लिए गांव में स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । गांव में ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी लंबी दूरी तय कर इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता था । जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की मगर गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के लिए शासकीय भूमि ना होने के कारण गांव के ही पूर्व सैनिक ने अपनी निजी पट्टे की भूमि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दान दी है ।

जिला कलेक्टर ने दी मंजूरी

जिस पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंजूरी देते हुए जल्द से जल्द गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया है ।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें