छतरपुर महिला हत्याकांड का खुलासा: पति निकला कातिल, चार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतिका के पति सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।

पुलिस के अनुसार सिंचाई कॉलोनी निवासी कोमल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

पारिवारिक कलह हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते मृतिका के पति दशरथ यादव ने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी की हत्या करवाई। आरोपी दशरथ यादव रियल एस्टेट का कार्य करता है और उसने अपने साथियों को प्लॉट का प्रलोभन देकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिलवाया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दशरथ यादव को गिरफ्तार किया है। उसके साथ अर्जुन श्रीवास (निवासी ग्राम बसारी, हाल टीपी नगर), आशीष विश्वकर्मा (निवासी ग्राम दौनी, हाल टीपी नगर) और आरती विश्वकर्मा (निवासी ग्राम दौनी, हाल टीपी नगर) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी दशरथ यादव के विरुद्ध पूर्व में मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें