31 जनवरी को होगा शिवधाम भैरवलोक मंदिर का भव्य लोकार्पण, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

रीवा जिले के गुढ विधानसभा क्षेत्र में स्थित कैमोर पर्वत श्रृंखला के बीच बसे हजारों वर्ष प्राचीन शिवधाम भैरवलोक मंदिर का भव्य लोकार्पण आगामी 31 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का लोकार्पण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कर-कमलों से करेंगे।

इस संबंध में जानकारी

गुढ विधायक नागेंद्र सिंह ने आज आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्राचीन शिवधाम भैरवलोक मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और लोकार्पण के दिन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर का विधिवत अभिषेक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की विशेष उपस्थिति

विधायक नागेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और शिवधाम भैरवलोक मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।

संरक्षित धरोहर का दर्जा

विधायक ने बताया कि भैरवलोक धाम को पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित धरोहर का दर्जा प्राप्त है। मंदिर के लोकार्पण से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, स्थानीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

श्रद्धालुओं से अपील

गुढ विधायक नागेंद्र सिंह ने रीवा जिले सहित गुढ विधानसभा क्षेत्र की जनता और समस्त शिवभक्तों से अपील की है कि वे 31 जनवरी 2026 को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक और पावन आयोजन का साक्षी बनें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें