रीवा में शादी का निमंत्रण बना साइबर ठगी का हथियार, APK फाइल से मोबाइल हैक

 

रीवा में साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। अब ठग मोबाइल पर शादी का निमंत्रण भेजकर लोगों के फोन हैक कर रहे हैं। जैसे ही लोग अनजाने में इस एपीके (APK) फाइल को खोलते हैं, उनका मोबाइल साइबर ठगों के कंट्रोल में चला जाता है और फिर बैंक खातों से रुपए निकाल लिए जाते हैं।

ठगी के कई मामले आए सामने

रीवा शहर में बीते दो दिनों के भीतर इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शादी के निमंत्रण के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद ठग उसी मोबाइल से अन्य लोगों को भी वही फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं।

साइबर पुलिस अलर्ट मोड में

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद साइबर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि अगर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए शादी का निमंत्रण, गाड़ी का चालान, बिजली का बिल या किसी भी तरह की एपीके फाइल आती है, तो उसे बिल्कुल न खोलें।

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें