मऊगंज जिले से धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पैतृक गांव ढेरा स्थित विश्वेश्वरनाथ मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरा मामला मऊगंज जिले के ग्राम ढेरा का है, जहां विश्वेश्वरनाथ शिवमंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी भीम शंकर शुक्ला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
पुजारी के अनुसार वे पिछले 10 वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे हैं और परिसर में ही परिवार के साथ रहते हैं। 9 जनवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे, जब वे फूल तोड़ने मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। और अंदर का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए।
चोर मंदिर से—
👉दुर्गा जी की पीतल की 2 मूर्तियां,
👉पार्वती जी की बड़ी मूर्ति का चांदी का मुकुट,
👉हनुमान जी का चांदी का मुकुट,
👉घरौआ माता मंदिर में लगी चांदी की आंखें
चोरी कर ले गए।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सघन छानबीन की जा रही है।






