46 किलो गांजा बरामद—राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई समेत दो तस्कर गिरफ्तार

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अनिल बागरी अपने साथी के साथ कार से गांजे की खेप ठिकाने लगाने जा रहा था, पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले कुछ ही दिन पूर्व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई को भी बांदा क्षेत्र में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रहे मामलों के चलते यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें