स्टेशन रोड में डिप्टी सीएम का काफिला फंसने के बाद, गुरुवार की सुबह किला रोड में घंटों फंसे रहे राज्यपाल, खानापूर्ति करने में लगी रही यातायात पुलिस, प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

रीवा में सैनिक स्कूल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे, सैनिक स्कूल के पूरा छात्र और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था का शिकार हो गए,  गुरुवार की सुबह जब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी पारनाइक का काफिला किला रोड पहुंचा तो शहर की बेलगाम हो चुकी यातायात व्यवस्था के चलते जाम में फंस गया।

इस दौरान प्रोटोकॉल में लगे वाहन देर तक हूटर बजाते रहे और पब्लिक कछुए कि चाल चलती रही, बताया जा रहा है कि प्रोटोकॉल में लगी यातायात पुलिस भी हूटर बजाते हुए पब्लिक को साइड होने का इशारा करती रही, लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी ने नीचे उतरकर आवागमन बहाल करने की जहमत नहीं उठाई, लगातार बज रहे हूटर की आवाज सुनकर आखिरकार स्थानीय निवासियों ने मोर्चा संभाला, तब कहीं जाकर आवागमन बहाल हो पाया, जिसके बाद राज्यपाल का काफिला गंतव्य की ओर रवाना हो सका। यातायात पुलिस की लापरवाही का यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पूर्व भी प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का काफिला रेलवे स्टेशन जाते समय यातायात व्यवस्था का शिकार हो चुका है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमें में न सिर्फ हड़कंप मचा, बल्कि एडिशनल एसपी से लेकर निचले अधिकारी तक सड़क पर दौड़ते नजर आए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें