शादी का झांसा देकर नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, न्यूड वीडियो बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

रीवा जिले के जिले के तराई अंचल स्थित पनवार थाने क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसके न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पनवार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध किया है वहीं पुलिस द्वारा संजय गांधी अस्पताल में किशोरी का मेडिकल कराया गया और फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि पनवार थाना क्षेत्र का एक आरोपी एक किशोरी को शादी झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, और जब किशोरी ने युवक पर शादी का दबाव डाला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं जब किशोरी ने युवक से पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कही तो आरोपी ने शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी दे दी, इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवक जबरन किशोरी से शारीरिक संबंध बनाता रहा आखिरकार एक दिन किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज कराया है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें