सीधी में बीते गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए है। यह घटना सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर हुई है। जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के कार्यक्रम के लिए तैयारियां चल रही थी, ट्रक में टेंट का सामान रखा था। उसी दौरान बोलेरो उससे आकर टकरा गई और यह हादसा हो गया यह हादसा बहरी थाना क्षेत्र के सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 में गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे हुआ है।
यह भीषण सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर टेंट का सामन लिए ट्रक खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो उससे आकर सीधे टकरा गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि टेंट उतार रहे एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 2 मृतक बहरी क्षेत्र के जेटुला गांव के रहने वाले बोलेरा सवार हैं। बोलोरो वाहन बहरी से जा जेटुला गांव जा रहा था। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित भाजपा सांसद भी अस्पताल पहुंच गए। और घायलों का हाल चाल जानने के साथ ही घटना के प्रति दुख जताया है।






