महिला की रहस्यमई हत्या का खुलासा, 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मैहर जिले में रविवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनिता चौधरी नाम की महिला की रहस्यमयी मौत का राज उस वक्त खुला, जब पुलिस ने घर में रखे हरे बक्से से उसकी लाश बरामद की। पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए, उसने सबको झकझोर कर रख दिया।

सगा भांजा निकला हत्यारा

मैहर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अनिता की हत्या उसके ही रिश्तेदार ने की थी, पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी किशन चौधरी महिला का सगा भांजा था, पहले उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर इस घिनौने कृत्य को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

48 घंटे में हुआ खुलासा 

इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को हरे बक्से में छिपा दिया। 48 घंटे की लगातार जांच और पुलिस की सूझबूझ से इस रहस्यमयी गुत्थी का पर्दाफाश हो सका। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात ने न केवल इलाके में सनसनी फैला दी थी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि कभी-कभी रिश्ते ही सबसे बड़े खतरे का कारण बन जाते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी किशन अपनी मौसी के घर, 28 अगस्त को रात को आया था। तभी सोने के दौरान उसकी नियत खराब हुई, तो उसने पहले उसके सर पर हमला कर उसे बेहोश किया। और उसके बाद दुष्कर्म किया, और गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।

हरे बक्से में छिपाई थी लाश

किसी को शक न हो इसलिए आरोपी ने लाश को हरे बक्से में बंद कर, बाहर ताला लगा दिया था, और घर मे रखी ज्वेलरी लेकर वहां से फरार हो गया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें