रीवा केंद्रीय जेल में बहनों की आंखें हुई नम, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेल प्रशासन ने बहनो के लिए विशेष व्यवस्था की जिलेवार काउंटर बनाकर रजिस्ट्रेशन किया गया। फिर सख्त सुरक्षा जांच के बाद बहनो को प्रवेश दिया गया। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय जेल रीवा का नजारा भावुक कर देने वाला रहा। सुबह से ही बहनों की लंबी कतारें लगी रही, जो अपनी बंदी भाइयों को राखी बांधने आई थी।

जेल परिसर में सुरक्षा के साथ साथ सभी मापदंडों का पालन किया गया। राखी बांधते समय कई भाई बहनो की आंखें नम हो गई तो कहीं हंसी और खुशी के पल भी देखने को मिले। भावनाओं, प्यार और अपनापन से भरा यह दृश्य बताता है कि भाई-बहन के रिश्ते को कैद की दीवारें भी नही तोड़ सकती।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें