मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर, ब्रह्मानंद यादव का मंगलवार रात को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को रीवा लाया गया था और यहीं के मुक्तिधाम में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ससुर के निधन के दौरान विदेश दौरे पर थे जिसकी वजह से वो अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन जब उनका विदेशी दौरा समाप्त हुआ तो शनिवार को वो दिल्ली से सीधा रीवा पहुंचे। और अपने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी, और थोड़ी देर रुकने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन के दौरे पर थे। यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने और विदेशी कंपनियों को प्रदेश में उद्योग, टेक्सटाइल, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के लिए आमंत्रित करने के उद्देश्य से की जा रही थी। मोहन यादव, 7 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद शनिवार को वापस आएं और नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचें। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से वो सीधा रीवा के एयरपोर्ट पहुंचे। मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव, रीवा एयरपोर्ट से बाय रोड रीवा के संजय नगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने दिवंगत ससुर स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी, और परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, और थोड़ी देर रुकने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।






