रीवा नगर निगम ने आवंटित दुकानों के अन्यत्र अन्य जगहों पर बिना अनुमति मीट का व्यापार किए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त डाक्टर सौरभ सोनवणे ने उक्त अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी को पत्र जारी किया हैं। आपको बता दें सभी दुकानदारों को एक स्थान पर दुकान संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।
जिसके लिए दुकान भी आवंटित कर दी गई है लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार अभी भी शहर के विभिन्न स्थानों पर मटन और मछली की दुकानें संचालित कर रहे हैं। जिसे नगर निगम ने अवैध बताया है विशेषकर घोघर में तीन दुकान अभी भी संचालित हो रही हैं। जिन्हें कई बार समझाइश दी गई। लेकिन अब इनके खिलाफ कारवाई करने के लिए थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सिटी कोतवाली थाने पहुंचे नगर निगम अधिकारियों के द्वारा घोघर में संचालित हो रही तीन दुकानों पर कारवाई करने हेतु शिकायत पत्र सौंपा गया है। जिसमें मुख्य रूप से लकी मीट हाउस, इंडियन मीट हाउस और बादल मीट हाउस शामिल हैं।






